सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 06 मई-- जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों की खुलकर अनदेखी का मामला सामने आया है। ग्राम इमलिया स्थित ‘शिव पल्सेज’ दाल मिल पर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। जांच के दौरान मिल प्रबंधन अनिवार्य दस्तावेज तक प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद अधिकारियों ने नोटिस जारी करते हुए दाल के नमूने जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं।कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने पाया कि मिल में बड़े पैमाने पर अरहर दाल का निर्माण और पैकिंग की जा रही थी। लेकिन खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत जरूरी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे।जांच में सामने आया कि मिल के पास कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जैसे जरूरी रिकॉर्ड नहीं थे। खाद्य सामग्री के उत्पादन से जुड़ी इकाई में इस तरह की लापरवाही को गंभीर माना जा रहा है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से अरहर दाल के दो सैंपल जब्त कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि दाल की गुणवत्ता तय मानकों से कम पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य दाल मिलों और खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों के यह कारोबार अब तक कैसे संचालित हो रहा था, और जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था आखिर कहां थी।
कटनी में दाल मिल पर प्रशासन का शिकंजा: बिना जरूरी दस्तावेज चल रहा था उत्पादन, अरहर दाल के सैंपल जांच के लिए भेजे
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









