शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रोककर अचानक कांग्रेस संग किया ये काम, जानकर लगेगा झटका

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रोककर अचानक कांग्रेस संग किया ये काम, जानकर लगेगा झटका

मध्यप्रदेश के सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे के दौरान राजनीतिक हलचल तेज हो गई. किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और उनके काफिले को रास्ते में रोककर विरोध जताया. प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा खाद की कमी, महंगे बीज और फसल बीमा से जुड़ी परेशानियां रहीं. जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का काफिला सीहोर से होकर गुजरा, पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "जय जवान, जय किसान" के नारे लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खरीफ सीजन के बीच किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है. इसके अलावा बीज की बढ़ती कीमतों और फसल बीमा की दिक्कतों ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवाया

विरोध को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवाया और खुद वाहन से उतरकर प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे. उन्होंने सभी से बातचीत की, हाथ मिलाया और माहौल को शांत करने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए "आओ गले लगो" कहा, जिससे कुछ देर के लिए माहौल में नरमी देखने को मिली. इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बातें ध्यान से सुनीं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की. कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई इलाकों में खाद की उपलब्धता ठीक नहीं है. किसानों को खाद लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग में सर्वर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती होने से सिंचाई और खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है. नेताओं ने सरकार से इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की ताकि खरीफ की बुवाई समय पर पूरी हो सके और किसानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े.

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की चिंताओं को बताया गंभीर

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की चिंताओं को गंभीर बताते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जरूरत के अनुसार सभी जरूरी इंतजाम समय पर किए जाएंगे. उनका कहना था कि किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. सीहोर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनकल्याण शिविर में भी हिस्सा लिया. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 21 हजार लोगों का सर्वे पूरा किया जा चुका है. अब पात्र हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य परिवारों को पक्के मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 1 hour ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह