Sidhi Fire News: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Sidhi Fire News: घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम

सीधी/खबर डिजिटल/बृजेश पाण्डेय/ Sidhi Fire Accident जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसिहवा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम कशीहवा निवासी रामरतन साकेत के रहवासी कच्चे मकान में अचानक आग लगने से घर के अंदर मौजूद तीन मासूम भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग दोपहर 12 बजे रामरतन साकेत के कच्चे मकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय रामरतन साकेत और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। घर के भीतर उनके तीन छोटे बच्चे घुम्मू उर्फ संध्या साकेत उम्र 6 वर्ष, नागेंद्र साकेत उम्र 3 वर्ष तथा रिद्धी साकेत उम्र डेढ़ वर्ष मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम बच्चे घर से बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही आग की चपेट में आ गए।

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जमोड़ी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझने के बाद पुलिस और राहत दल ने घर के अंदर से तीनों बच्चों को बाहर निकाला, जिन्हें परीक्षण उपरांत मृत घोषित किया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण घर में लगे विद्युत केबल का शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस