खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी स्लीमनाबाद जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने एक आरोपी को 1 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को हाईवे से ग्राम लिगरी जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सफेद रंग का थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा, जिस पर घेराबंदी कर उसे रोका गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश चौधरी (40 वर्ष), निवासी ग्राम पौनिया, थाना स्लीमनाबाद बताया।तलाशी लेने पर उसके थैले से पीले रंग की थैली में रखी सफेद पन्नी के अंदर 1 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 466/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी से गांजे के स्रोत और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
कार्रवाई में विशेष भूमिका: निरीक्षक सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ सोनी, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, लखन पटेल तथा आरक्षक आशीष पटेल, विशाल शिवहरे और रोहित पाटकर की सराहनीय भूमिका रही।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट









