सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी- मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत आज ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पद्मा पब्लिक स्कूल के बच्चों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं।थाना प्रभारी ने कहा कि “मुस्कान अभियान” का मकसद यही है कि हर बच्चे के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे। उन्होंने बच्चों को समझाया कि वे हमेशा अपने परिवार के साथ रहें, किसी अनजान व्यक्ति के लालच में न आएं, और अगर कोई गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो तुरंत उससे दूर हटकर ज़ोर से शोर मचाएँ और भरोसेमंद बड़ों या पुलिस को इसकी जानकारी दें।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने बच्चों से सवाल-जवाब के माध्यम से सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और तालियों से उनका स्वागत किया।मुस्कान विशेष अभियान प्रदेश भर में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है। जिले में यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा आज स्कूल परिसर में यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान, थाना प्रभारी ने बच्चों को दी सुरक्षा की सीख
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









