MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल से मिला सृष्टि सेवा संकल्प का प्रतिनिधिमंडल... इन खास मुद्दों पर की चर्चा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल से मिला सृष्टि सेवा संकल्प का प्रतिनिधिमंडल... इन खास मुद्दों पर की चर्चा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पर्यावरण संरक्षण को महज किसी अभियान या आयोजन तक सीमित रखने के बजाय इसे समाज और खासकर युवा पीढ़ी के व्यवहार एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य को लेकर सृष्टि सेवा संकल्प के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात कर विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भोपाल स्थित मंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में छात्र पर्यावरण संसद-2026, विद्यार्थियों और युवाओं के साथ निरंतर संवाद, नदियों के संरक्षण तथा हरित सिंहस्थ-2028 जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

छात्र पर्यावरण संसद-2026 को लेकर हुई चर्चा
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जबलपुर में प्रस्तावित छात्र पर्यावरण संसद-2026 के जरिए विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने और समाधान आधारित सोच विकसित करने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता केवल एक दिन या किसी विशेष आयोजन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए छात्रों और युवाओं के साथ लगातार संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है।

Breaking News: सीएम डॉ. मोहन यादव अलर्ट… करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की समीक्षा

युवाओं तक पहुंचे पर्यावरणीय अनुभव
प्रतिनिधिमंडल ने प्रहलाद सिंह पटेल के लंबे पर्यावरणीय अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन को विद्यार्थियों एवं युवाओं तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर संवाद और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इस दौरान सृष्टि सेवा संकल्प की आधिकारिक पत्रिका ‘सृष्टि संदेश’ भी मंत्री को भेंट की गई। वहीं हरित सिंहस्थ-2028 जनजागरण महाअभियान के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और प्लास्टिक के विकल्प का संदेश देने के लिए कपड़े का थैला भी भेंट किया गया।

प्रहलाद पटेल ने भेंट की अपनी पुस्तक
मुलाकात के दौरान एक आत्मीय क्षण भी देखने को मिला। प्रहलाद सिंह पटेल ने सृष्टि सेवा संकल्प के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता को अपनी स्वलिखित पुस्तक ‘परिक्रमा कृपा सार’ भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तक के माध्यम से साझा किए गए उनके लेखन और अनुभवों के लिए आभार व्यक्त किया।

नदी संरक्षण में युवाओं की भागीदारी पर जोर
बैठक में नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। जलस्रोतों की सुरक्षा के साथ-साथ इस अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर ही इसे लंबे समय तक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Datia News: दतिया में बीजेपी का बड़ा एक्शन… बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की बड़ी नियुक्ति!

मंत्री से मुलाकात के दौरान ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सृष्टि सेवा संकल्प के राष्ट्रीय महामंत्री रीतेश तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आनंद राजपूत, पूर्वी इंदौर जिला अध्यक्ष विनय तिवारी और भोपाल जिला मंत्री ओंकार डांगी उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-700-trees-felling-srishti-seva-sankalp-demands-investigation/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!