गर्मी में मिलावट पर वार: डिंडोरी में लस्सी, मैंगो शेक, आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे गए

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

गर्मी में मिलावट पर वार: डिंडोरी में लस्सी, मैंगो शेक, आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए भेजे गए

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, गर्मी के मौसम में दूध, जूस और बर्फ से बने खाद्य पदार्थ जल्दी खराब होते हैं। इसे देखते हुए डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने जबलपुर बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में कई दुकानों पर छापे मारे और खाने-पीने की चीजों के नमूने लिए।जिससे मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह तेकाम के नेतृत्व में टीम ने इन दुकानों की जांच की, और सत्यम लस्सी एवं मैंगो जूस सेंटर, आनंद चाट भंडार , न्यू खेतेश्वर, सवाई भोज आइसक्रीम कुल्फी शेक सेंटर , मां शारदा, और मारवाड़ी भोजनालय से जांच के नमूने लिए गए। टीम ने मौके से लस्सी, मैंगो शेक, बादाम शेक, शुगर फ्री कोल्ड ड्रिंक, मिल्क शेक, पनीर और चावल के नमूने भरे। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मारवाड़ी भोजनालय में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 13(2) के तहत नोटिस जारी किया गया है। दुकान मालिक को तय समय में जवाब देने को कहा गया है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा है- फ्रिज, बर्तन और सामान रखने की जगह रोज साफ करें। खाने-पीने की चीजें बनाने में सिर्फ पीने लायक साफ पानी ही इस्तेमाल करें ।आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, जूस पर लिखी बनाने और खराब होने की तारीख देखकर ही बेचें। कोल्ड ड्रिंक ठंडी करने के नाम पर ग्राहक से ज्यादा पैसे लेना कानून का उल्लंघन है।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि गर्मी में खुली चीजें खाने से बचें। पैकेट बंद सामान की तारीख जरूर देखें। अगर कोई दुकानदार मिलावटी सामान बेचता है या ठंडी कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा पैसे लेता है, तो कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 या 1800-11-4000 पर शिकायत करें। श्रीमती प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि मिलावट रोकने के लिए जिले में लगातार जांच चलती रहेगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। प्रशासन की कोशिश है कि हर नागरिक को शुद्ध और सुरक्षित खाना-पीना मिले।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस