त्योंथर (रीवा)/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी रीवा द्वारा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के आईटी संयोजकों की घोषणा की गई। इसी क्रम में त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आईटी संयोजक के रूप में युवा नेता राजापुर निवासी बृजेश्वर तिवारी की नियुक्ति की गई है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं में हर्ष माहौल है।
सोशल मीडिया पर करेंगे पार्टी का प्रचार
नियुक्ति के पश्चात त्योंथर विधानसभा के चार मंडल क्रमशः त्योंथर,गढ़ी, रायपुर सोनौरी, एवं कटरा मंडल अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सोशल मीडिया से संबंधित समस्त कार्यों का दायित्व निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज', जिला पंचायत सदस्य गीता राजमणि माझी (जिला मंत्री), त्योंथर मंडल अध्यक्ष, गढ़ी मंडल अध्यक्ष समीर सिंह, रायपुर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, कटरा मंडल अध्यक्ष सवेन्द्र शर्मा, अरविन्द तिवारी, राजन शुक्ला, गौरव मिश्रा, नीरज तिवारी, ओम दत्त मिश्रा, विनोद गौतम, योगेश तिवारी, निलेश मिश्रा, मयंक मिश्रा, मधुकर मिश्रा, मुकेश तिवारी, सुधाकर तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।









