MP Congress: कांग्रेस में खत्म हो गए नाथ-दिग्विजय के अच्छे दिन!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Congress: कांग्रेस में खत्म हो गए नाथ-दिग्विजय के अच्छे दिन!

MP Congress: मध्यप्रदेश की सियासत में दशकों तक एकछत्र राज करने वाले कांग्रेस के दो सबसे सीनियर नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अच्छे दिन अब खत्म हो चुके हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर कोई मार्गदर्शक मंडल नहीं है, लेकिन दिल्ली आलाकमान ने इन दोनों ही नेताओं को पूरी तरह से लूप लाइन में धकेल दिया है। दिल्ली से लेकर भोपाल के राजनैतिक गलियारों में इस बात की सुगबुगाहट चरम पर है कि अब सूबे की कमान पूरी तरह से नई पीढ़ी के हाथों में सौंप दी गई है।

सरकार टूटने से शुरू हुआ संकट

कमलनाथ के सियासी ग्राफ में गिरावट तब शुरू हुई जब मुख्यमंत्री रहते हुए वे अपनी सरकार और पार्टी को टूटने से नहीं बचा सके। इसके बाद उनके नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त ने उनकी बची-खुची कमान को भी कमजोर कर दिया। उनके असल बुरे दिन तब हुए, जब लोकसभा चुनाव के ऐन पहले उन्होंने दलबदल के इरादे से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उन्हें मजबूरी में कांग्रेस में रुकना पड़ा। इसके तुरंत बाद छिंदवाड़ा से उनके बेटे नकुलनाथ भी चुनाव हार गए।

सोनिया-राहुल से मुलाकात

चुनाव के बाद कमलनाथ कई बार दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले, लेकिन आलाकमान ने उन्हें कोई नया दायित्व नहीं सौंपा। यहां तक कि राज्यसभा जाने के लिए उन्होंने अंतिम समय तक पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन राहुल गांधी ने उनके नाम को खारिज कर दिया।

दिग्विजय सिंह की भी घेराबंदी

वही दूसरी तरफ, राघौगढ़ के राजा दिग्विजय सिंह के सितारे भी अब गर्दिश में नजर आ रहे हैं। लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद आलाकमान ने उन्हें दो बार राज्यसभा जरूर भेजा, लेकिन अब प्रदेश संगठन में उनका रोब खत्म हो चुका है। हाल ही में हुए मीनाक्षी नटराजन मामले के बाद सूबे के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के साथ जो बर्ताव किया, उसने साफ कर दिया कि अब कांग्रेस में उनके भी अच्छे दिन समाप्त हैं।

समर्थक भी हुए गायब

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे ड्रामे और अपमान के बाद गिने-चुने वफादारों को छोड़कर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता दिग्विजय सिंह के पक्ष में खड़ा नजर नहीं आया। न ही उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले नेताओं पर आलाकमान कोई कार्रवाई करता दिख रहा है। मतलब साफ है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस की राह अब बदल चुकी है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कद्दावर नेता अब केवल मूकदर्शक बनकर अपनी ही पार्टी के अंदर हाशिए पर खड़े रहने को मजबूर हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 4 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 4 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!