Today CM Mohan Yadav Program: मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 जून दिन शुक्रवार को सीएम मोहन यादव खंडवा, इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। खंडवा में विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ सहभागिता करेंगे। इसके बाद इंदौर और उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 19 जून 2026 की व्यस्तताएँ
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 08:30 बजे : भोपाल से ओंकारेश्वर (खंडवा) रवाना होंगे। यहां 09:40 बजे : कार्यक्रम स्थल आगमन होगा। सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत के पश्चात, प्रातः 10:20 बजेविश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ सहभागिता करेंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर से इंदौर के लिए जाएंगे।
Must Read: राष्ट्रपति मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह - Khabar Digital
दोपहर बाद सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव दोपहर 12:15 बजेराष्ट्रपति का स्वागत, दोपहर 12:25 दोपहर : राष्ट्रपति का प्रस्थान और दोपहर 12:50 बजे : बॉम्बे हॉस्पिटल, तुलसी नगर इंदौर आगमन होगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम - रोड भूमिपूजन में शामिल होंगे।
दोपहर 02:15 बजे : राजीव गांधी चौराहा, इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम, दोपहर 3 बजे : एम.आर.-10 लिटिल मॉन्क रेस्टोरेंट, इंदौर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को इंदौर से उज्जैन, यहां करेंगे रात्रि विश्राम
सीएम मोहन यादव जारी कार्यक्रम के अनुसार सायं 04:10 बजे : इंदौर से उज्जैन रवाना होंगे। सायं 04:35 बजे : वीआईपी गेस्ट हाउस, उज्जैन आगमन होगा। सायं 05:30 बजे : कलेक्ट्रेट उज्जैन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। रात्रि 08:30 बजे : वीआईपी गेस्ट हाउस आगमन होगा। रात्रि : स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम, उज्जैन में करेंगे।
Must Read:मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस का बड़ा असर: सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस निरस्त – Khabar Digital









