Full Train Booking: शादी या धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं? एक क्लिक में बुक होगी पूरी ट्रेन या कोच, ऐसे होगी बुकिंग

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Full Train Booking: शादी या धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं? एक क्लिक में बुक होगी पूरी ट्रेन या कोच, ऐसे होगी बुकिंग

शादी समारोह, धार्मिक यात्रा, शैक्षणिक भ्रमण या बड़े पर्यटन समूहों के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है. अब बड़े समूह रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के एफटीआर (Full Tariff Rate) पोर्टल के जरिए पूरी ट्रेन या ट्रेन के कोच ऑनलाइन बुक करा सकेंगे. यह सुविधा मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, बीना, रीवा, उज्जैन, छतरपुर समेत देशभर के यात्रियों के लिए उपलब्ध है.

6 महीने पहले तक करा सकेंगे बुकिंग

रेलवे की इस व्यवस्था के तहत यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 30 दिन पहले से लेकर 6 महीने पहले तक ट्रेन या कोच की बुकिंग कर सकते हैं. इससे बड़े परिवारों, धार्मिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों और पर्यटन समूहों को पहले से यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी. अलग-अलग टिकट बुक करने की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

कोच और पूरी ट्रेन बुक करने के नियम

एफटीआर योजना के तहत किसी भी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन में अधिकतम दो कोच आरक्षित कराए जा सकते हैं. प्रत्येक कोच की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी.

अगर किसी संस्था, धार्मिक संगठन, सामाजिक समूह या बड़े पर्यटन दल को पूरी ट्रेन की जरूरत है, तो वे न्यूनतम 18 और अधिकतम 24 कोच तक की पूरी ट्रेन बुक कर सकते हैं. इसके लिए रेलवे ने 9 लाख रुपये की सुरक्षा राशि तय की है.

इन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ शादी-ब्याह में शामिल होने वाले बड़े परिवारों, तीर्थ यात्रियों, स्कूल और कॉलेजों के शैक्षणिक टूर, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, सेना के दलों और बड़े पर्यटन समूहों को मिलेगा. पूरा समूह एक साथ एक ही ट्रेन या कोच में सफर कर सकेगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित होगी.

रद्द करने के नियम भी जान लें

रेलवे ने बुकिंग रद्द करने के लिए भी स्पष्ट नियम बनाए हैं. यदि यात्रा से दो दिन पहले तक बुकिंग रद्द की जाती है, तो सुरक्षा राशि का केवल 10 प्रतिशत काटा जाएगा. यात्रा से एक दिन पहले से लेकर चार घंटे पहले तक बुकिंग रद्द करने पर कुल किराए का 25 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा. वहीं, यात्रा शुरू होने से चार घंटे के भीतर या निर्धारित समय के बाद बुकिंग रद्द करने पर किराए का 50 प्रतिशत काटा जाएगा.

ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता

एफटीआर पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समय की बचत होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी. यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन या कोच बुक करने की सुविधा मिलेगी. रेलवे का मानना है कि इस पहल से बड़े समूहों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित होगी. साथ ही धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान