Twisha Sharma Death Case: CDR और CCTV सबूतों को लेकर कोर्ट में सुनवाई, CBI की जांच में तेजी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Twisha Sharma Death Case: CDR और CCTV सबूतों को लेकर कोर्ट में सुनवाई, CBI की जांच में तेजी

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को जिला अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। ट्विशा के परिवार की ओर से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग को लेकर दायर अलग-अलग आवेदनों पर कोर्ट ने पक्षों की दलीलें सुनीं। सुनवाई के दौरान SIT ने कोर्ट को बताया कि 12 से 20 मई के बीच की कॉल डिटेल सुरक्षित रखने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। कंपनियों से जानकारी प्राप्त होते ही उसे केस डायरी में शामिल कर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

परिवार ने उठाई सबूत सुरक्षित रखने की मांग

मृतका के परिवार की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने CDR सुरक्षित रखने की अर्जी दाखिल की है। वहीं गिरिबाला सिंह की ओर से CCTV फुटेज संरक्षित रखने के लिए अलग आवेदन प्रस्तुत किया गया। अदालत में इन दोनों आवेदनों पर सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। भोपाल पुलिस की ओर से फिलहाल कोई अलग प्रतिवेदन पेश नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि मामला CBI को सौंपे जाने के बाद आगे की जांच केंद्रीय एजेंसी के स्तर पर आगे बढ़ेगी।

CBI ने दर्ज की नई FIR

जांच अपने हाथ में लेने के बाद CBI ने कटारा हिल्स थाने में पहले दर्ज मामले को री-रजिस्टर करते हुए समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI की FIR में दहेज के लिए अतिरिक्त रकम मांगने के आरोपों को भी शामिल किया गया है। पुलिस जांच में करीब 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की बात सामने आने के बाद एजेंसी ने दहेज मृत्यु के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

ट्विशा शर्मा

फांसी में इस्तेमाल बेल्ट को लेकर उठे सवाल

मामले में उस जिमनास्टिक बेल्ट को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं, जिससे कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कही गई थी। जानकारी के अनुसार यह बेल्ट दोनों पोस्टमॉर्टम करने वाली मेडिकल टीमों को नहीं दिखाई जा सकी।

इस पर डीसीपी विकास कुमार शहवाल ने स्पष्ट किया कि बेल्ट पुलिस ने पहले ही जब्त कर ली थी। प्रारंभिक परीक्षण के बाद SIT ने उसे सुरक्षित रखा और बाद में फोरेंसिक जांच के लिए सागर स्थित एफएसएल भेज दिया गया। दिल्ली AIIMS की ओर से मांगी गई जानकारी के बाद पुलिस ने एफएसएल और साइबर सेल को भी पत्र भेजा है।

समर्थ सिंह से पूछताछ में सामने आए नए दावे

सोमवार शाम SIT की टीम बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची, जहां समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। टीम ने घटनास्थल का सत्यापन भी कराया। पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने कथित तौर पर दावा किया कि ट्विशा गर्भपात के बाद मानसिक तनाव में थी। उसने यह भी कहा कि शादी के समय उसके परिवार की ओर से ट्विशा को 7 लाख रुपए दिए गए थे।

परिजनों से भी कर रही है CBI पूछताछ

मंगलवार को CBI की टीम एक बार फिर गिरिबाला सिंह के आवास पहुंची। इसके बाद टीम ने मिलिट्री एरिया में रह रहे ट्विशा के परिजनों से भी मुलाकात कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई। मामले की जांच अब पूरी तरह CBI के हाथों में है और एजेंसी सबूतों, डिजिटल रिकॉर्ड तथा गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/babu-jandel-offers-rs-20-lakh-donation-for-bjp-obc-candidate-sheopur-politics/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

41 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 1 hour ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 3 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 4 hours ago

और पढ़ें

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा