Ujjain News: उज्जैन में सबकुछ सामान्य... अफवाहों से बचने की कलेक्टर रौशन सिंह ने की अपील!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Ujjain News: उज्जैन में सबकुछ सामान्य... अफवाहों से बचने की कलेक्टर रौशन सिंह ने की अपील!

उज्जैन/खबर डिजिटल/ महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इसी दौरान छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मस्जिद के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही किसी व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की जानकारी है।

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर विभिन्न धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से सभी पक्षों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है और आपसी समन्वय के जरिए स्थिति को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exclusive Report: भागीरथपुरा जल कांड की सच्चाई उजागर… जिम्मेदारों ने की थी लापरवाही?

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर कार्रवाई
कलेक्टर ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत खबर फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना को आगे प्रसारित करने से बचें और उज्जैन में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि धार्मिक नगरी का वातावरण एक मिसाल कायम करे। इसी तरह से बाहर से आने वाले आगंतुकों से भी अनुरोध किया गया है, वे तय मार्ग से ही धार्मिक स्थानों की तरफ जाएं, जिसको लेकर परिवहन का काम करने वाले वाहन चालकों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Breaking News: शाही मस्जिद के पास पथराव करने वाले 9 आरोपियों को भेजा जेल… एक रस्सी पर बंधे थे आरोपी!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान