Ujjain News: महाकाल भस्मारती के नाम पर ठगी... फर्जी VIP पास देकर लिए हजारों रुपये!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Ujjain News: महाकाल भस्मारती के नाम पर ठगी... फर्जी VIP पास देकर लिए हजारों रुपये!

उज्जैन/खबर डिजिटल/ भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मेरठ के 12 श्रद्धालु साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोप है कि एक ट्रैवल एजेंसी ने भस्म आरती के VIP पास उपलब्ध कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन करीब 30 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। इसके बाद उन्हें भस्म आरती के फर्जी VIP पास भी भेज दिए गए।

ऑनलाइन रुपए लेने के बाद भेजे फर्जी पास
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा अपने 12 साथियों के साथ उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए भस्म आरती के VIP पास बुक कराए। एजेंसी की ओर से ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने करीब 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए मिलने के बाद ट्रैवल एजेंसी ने श्रद्धालुओं को भस्म आरती के VIP पास भेज दिए। शुरुआत में सभी को पास वास्तविक होने का भरोसा रहा।

Rahul Gandhi News: जिला स्तर पर गूंजेगी ‘छात्रों की गूंज’… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का ऐलान

उज्जैन रवाना होने से पहले बंद मिला एजेंट का फोन
मेरठ से उज्जैन आने से पहले जब श्रद्धालुओं ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने के लिए फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद श्रद्धालुओं को ठगी का संदेह हुआ। पास की जांच करने पर भी उन्हें फर्जीवाड़े की आशंका हुई। मामले में रतन शर्मा की ओर से मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की
महाकाल मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती के नाम पर किसी अनधिकृत वेबसाइट, एजेंट या सोशल मीडिया लिंक के झांसे में न आएं। VIP पास या भस्म आरती की अनुमति के लिए केवल अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी और बुकिंग करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी श्रद्धालु के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

राहुल गांधी के मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि की कॉमेडी… बीजेपी ने ली आपत्ति

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 17 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़