MP News: मुख्यमंत्री और उनकी बहन विकास के लिए न्यौछावर करेंगे अपने घर का हिस्सा... नगर निगम टीम ने की नपती!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: मुख्यमंत्री और उनकी बहन विकास के लिए न्यौछावर करेंगे अपने घर का हिस्सा... नगर निगम टीम ने की नपती!

उज्जैन/खबर डिजिटल/ सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। प्रस्तावित सड़क की लंबाई करीब 730 मीटर है और इसे 15 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है।

272 भवन का टूटेगा हिस्सा
इस सड़क चौड़ीकरण की जद में करीब 272 भवन आ रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी शामिल है। इसके अलावा उनकी बड़ी बहन और नगर निगम सभापति कलावती यादव के मकान का प्रभावित हिस्सा भी सड़क की सीमा में आ रहा है।

नगर निगम की टीम ने की नपती
सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में भवनों की नपती का काम किया है। नपती के बाद संबंधित मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। इसी प्रक्रिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक मकान और उनकी बहन कलावती यादव के घर को भी चिह्नित किया गया है।

Indore News: इंदौर में टूटेगी पुरानी परंपरा… अनंत चतुर्दशी के अगले दिन नहीं रहेगा अवकाश!

विकास कार्य के लिए मकान का हिस्सा हटाने को तैयार परिजन
मुख्यमंत्री के परिजनों की ओर से कहा गया है कि उज्जैन के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए वे सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि शहर में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जरूरी विकास कार्य होने चाहिए।

सिंहस्थ से पहले सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर
उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, यातायात व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण भी इसी तैयारी का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क के विस्तार से इस क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वायरल आवाज को दिखेगा संसार… बुंदेली गायक सुनील लोधी की आएगी आंखों की रोशनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

14 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

42 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़