नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने छह संगठन महामंत्रियों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के तहत मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को गोरखपुर क्षेत्र का दायित्व दिया गया है।
संगठन महामंत्रियों के कार्यक्षेत्र
भाजपा की ओर से जारी जिम्मेदारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री सतीश घोड को पश्चिम क्षेत्र, राजस्थान के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को ब्रज क्षेत्र और आंध्र प्रदेश के संगठन महामंत्री एन. मधुकर को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को अवध क्षेत्र और झारखंड के संगठन महामंत्री पवन साय को कानपुर क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।
छह इलाकों में संगठन मंत्री
पार्टी के इस फैसले के तहत अलग-अलग राज्यों के संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं को उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इनकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की होगी।









