लखनऊ/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार फिलहाल और लंबा हो गया है। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश कैबिनेट के इस निर्णय के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
प्रशासकों का बढ़ाया कार्यकाल
प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो और व्यवस्था की निरंतरता बनी रहे, इसके लिए प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाना आवश्यक था। सरकार का मानना है कि पंचायतों में नियमित चुनाव होने तक प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहनी चाहिए।
वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन की रिलीज
इस बीच सोशल मीडिया पर अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन की रिलीज को लेकर भी चर्चा है। सीरीज का नया सीजन 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। ऐसे में एक ओर दर्शकों को 'पंचायत' के नए सीजन का इंतजार है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में असली ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।









