धार/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/हजरत मोहम्मद शेख सैयद जमालुद्दीन शाह जानेमन जन्नती बाबा पीरान ए धार का 466 वा सालाना उर्स इस वर्ष भी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
उर्स कार्यक्रम शनिवार, 17 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। उर्स के अवसर पर सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच गुस्ल व संदल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद बाद नमाज ए जोहर चादर शरीफ पेश की जाएगी तथा लंगर-ए-आम का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होकर बाबा की बारगाह में हाजिरी देंगे।
आयोजकों ने बताया कि उर्स के मौके पर दरगाह पर विशेष दुआएं की जाएंगी, जिसमें देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की जाएगी। उर्स में दूर-दराज़ से ज़ायरीन पहुंचते हैं और बाबा की दरगाह पर माथा टेककर मन्नतें मांगते हैं।
उर्स का आयोजन उर्स मदररिया कमेटी, धार द्वारा किया जा रहा है। खादिम-ए-आस्ताना हाज्जानी चांदो बाई, सैफुद्दीन शाह खादिम साहब एवं मुजावर सलाउद्दीन शाह ने सभी अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शामिल होकर उर्स की बरकतें हासिल करने की अपील की है।
यह उर्स हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है, जहां हर साल की तरह इस साल भी सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
(सदर शहाबुद्दीन शाह खिदमत गुजार 7869748742)









