CM मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया लोकार्पण, बोले – समय की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए।

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का किया लोकार्पण, बोले – समय की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ भोपाल/ख़बर डिजिटल। मुख्यमंत्री निवास पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर CM मोहन यादव ने कहा कि समय की गणना अंग्रेज़ी पद्धति के अनुसार रात 12 बजे से नहीं, बल्कि हमारी परंपरा के अनुसार सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए।

सीएम ने कहा कि हमारे त्योहार और वर्ष गणना तिथि एवं छह ऋतुओं के आधार पर निर्धारित होते हैं। इसलिए यह घड़ी केवल तकनीकी साधन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टि की धरोहर है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन की प्रमुख बातें :

प्राचीन पद्धति में 60 सेकंड का मिनट नहीं, बल्कि 30 घंटे में 30 मुहूर्त माने जाते थे।

खगोल विज्ञान का ज्ञान सूर्य की छाया से समझा जाता था।

भारत का सेंटर पॉइंट उज्जैन रहा है, जो समय के साथ डोंगला तक विस्तारित हुआ।

भगवान श्रीकृष्ण भी समय गणना का केंद्र खोजने डोंगला के पास नारायणा आए थे।

10 हजार साल पुराने सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की गणना वैदिक पद्धति से सटीक संभव है, जबकि आज का कंप्यूटर भी इसमें सक्षम नहीं।

सावन में छाता लेकर चलने की परंपरा भी इसी गणना का वैज्ञानिक परिणाम है।

ग्रह-नक्षत्र और तिथियों पर आधारित निर्णय परंपरा का हिस्सा रहे हैं। विधानसभा में भी यही परंपरा लागू करने का प्रयास किया गया है।

पश्चिम का समय अब समाप्त हो रहा है, अब पूर्व का समय और भारत का ज्ञान मानवता को दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार बनने के छह माह के भीतर ही योग को विश्व स्तर पर स्थापित किया। उसी तरह यह वैदिक घड़ी भारत की पहचान और धरोहर को विश्व के सामने लाने का काम करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस