राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/राणापुर थाना क्षेत्र के ढोल्यावाड़ में रविवार करीब 7 बजे एक डंपर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सोमवार सुबह इनका राणापुर में पोस्टमार्टम हुआ और पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण इन दोनों के शवों को लेकर राणापुर थाना पहुंच गए।
शवों के आने की सूचना पर थाने का गेट लगा दिया गया। जिसके बाद दोनों शव थाने के गेट के बाहर रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
वो मांग कर रहे थे कि डंपर को तुरंत बरामद किया जाए। डंपर चालक और मालिक को हिरासत में लिया जाए।
इस दौरान सूचना पर एसडीओपी रूपरेखा यादव भी पहुंची। संवाद भी किया, समझाइश भी दी।
इस दौरान फिर एसडीओपी से संवाद के बाद कुछ लोगों ने संवाद किया और आश्वासन पर माने। एसडीओपी ने बताया है कि डंपर जो आरोपी डंपर था उसको चिन्हित कर लिया गया है। वो कहां का है, किसका है और उसकी पहचान हो गई है और अगले दो चार घंटों में पुलिस की टीम रवाना हो गई है। उसको पकड़ लिया जाएगा।
इस आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और शव को फिर वह अंतिम संस्कार के लिए अपने ट्रैक्टर में लेकर रवाना हुए।









