Nigam Mandal List: निगम-मंडल की आस में 'हाजिरी' का खेल, भाई साहब, हमारा देख लेना

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Nigam Mandal List: निगम-मंडल की आस में 'हाजिरी' का खेल, भाई साहब, हमारा देख लेना

Nigam Mandal List: मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों सत्ता और संगठन के गलियारों में एक अजीब सा खेल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मोहन सरकार के गठन के समय नए चेहरों को मौका मिलने से आम कार्यकर्ताओं में उत्साह देख गया था, वहीं अब नियुक्तियों का दौर शुरू होते ही यह उत्साह असंतोष और होड़ में बदलता नजर आ रहा है। आलम यह है कि जो कार्यकर्ता कल तक मैदान में जोश भर रहे थे, वे अब चेंबरों के चक्कर काट रहे हैं।

भाई साहब, मेरा भी ध्यान रखिएगा

पिछले एक हफ्ते से शांत पड़े भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अब अचानक रौनक लौट आई है, लेकिन यह रौनक संगठन की मजबूती से ज्यादा व्यक्तिगत जुगाड़ की ओर इशारा कर रही है। जैसे ही किसी वरिष्ठ पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचने की खबर आती है, समर्थकों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ता है। हर कोई किसी न किसी चेंबर में झांककर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है। दफ्तर के गलियारों में भाई साहब, मेरा भी ध्यान रखिएगा जैसे जुमले आम हो गए हैं, जो धीरे से कान में फुसफुसाए जाते हैं।

ठगा महसूस कर रहे पुराने सिपाही!

जैसे-जैसे नियुक्तियों का पिटारा खुल रहा है, भाजपा के अंदर दो धड़े साफ नजर आने लगे हैं। वे कार्यकर्ता जिनकी नियुक्तियां हो चुकी हैं, वे स्वागत-सत्कार कराकर अब शांत बैठ गए हैं। वही वे सक्रिय कार्यकर्ता जो मोहन फॉर्मूला के तहत अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, अब समय बीतने के साथ खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं नियुक्तियों की यह ट्रेन उनके बिना ही न छूट जाए।

अभी बहुत कुछ है बाकी

कार्यकर्ताओं की इस भागदौड़ के पीछे बड़ी वजह यह है कि अभी भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां लंबित हैं। 10 प्रकोष्ठों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होना बाकी है। सबसे बड़ा आकर्षण निगम-मंडल और प्राधिकरण हैं, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। हर जिले से आने वाले कार्यकर्ता की यही मंशा है कि किसी भी पद पर जुगाड़ फिट हो जाए, ताकि क्षेत्र में उनकी भाई साहब वाली छवि बरकरार रहे और रसूख बना रहे।

अध्यक्ष खंडेलवाल के सामने बड़ा पहाड़

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए यह स्थिति किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। एक तरफ वे अधिक से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपेक्षाओं का बढ़ता बोझ और कार्यकर्ताओं का भारी दबाव उनके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। हर कार्यकर्ता अपनी सेवा का फल पद के रूप में चाहता है, जिससे निपटना संगठन के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान