​बुझ गया घर का चिराग: 'पापा… जहर खा लिया है' बोलकर दुनिया छोड़ गया युवा इंजीनियर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​बुझ गया घर का चिराग: 'पापा… जहर खा लिया है' बोलकर दुनिया छोड़ गया युवा इंजीनियर

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ कहते हैं कि पिता के लिए सबसे बड़ा बोझ बेटे की अर्थी उठाना होता है। डिंडौरी जिले के ग्राम किसलपुरी में बुधवार की सुबह एक ऐसा ही दुःखों का पहाड़ सतीश पाठक के परिवार पर टूट पड़ा। जिस बेटे को बड़े अरमानों से पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया था, उसी इकलौते बेटे सौरभ पाठक उम्र 30 वर्ष ने जिंदगी की जंग से हार मानकर खौफनाक कदम उठा लिया।

​सुबह की ताजी हवा में वॉक से लौटे सौरभ ने जब अपने सो रहे पिता को जगाकर धीमी आवाज में कहा— “पापा, मैंने जहर खा लिया है…” तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास परिजन उसे तुरंत लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित किया, तो अस्पताल का परिसर परिजनों की चीखों से दहल उठा।
​
​परिजनों के अनुसार, खुशियों से भरे इस घर पर किसी की नजर लग गई थी। दिसंबर 2025 में बुढ़ार, शहडोल की काजल उर्फ नैना के साथ सौरभ का विवाह हुआ था। पिता सतीश पाठक ने रुंधे गले से बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू का व्यवहार बदल गया था और वह बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने लगी थी।

​बीती 3 मई को पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई और फिर कभी लौटकर नहीं आई। सौरभ और उसका परिवार गिड़गिड़ाता रहा, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन बहू ने आने से साफ इनकार कर दिया। रिश्तों में आई इस कड़वाहट और मानसिक तनाव ने धीरे-धीरे सौरभ की हंसती-खेलती जिंदगी की खुशियां छीन लीं।

​घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक की लहर फैली हुई है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सौरभ के मोबाइल, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, ताकि उस आखिरी मोड़ और मानसिक तनाव की पूरी सच्चाई सामने आ सके, जिसने एक होनहार इंजीनियर को जिंदगी खत्म करने पर मजबूर कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस