सोने का भाव कम होने का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी। सोना आया सवा लाख से भी नीचे के साथ ही मिलावट का बाजार भी सक्रिय हो गया हैl वैश्वीकरणों से सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैl इसके साथ ही रेनियम और रुथेनियम जैसे भारी मेटल पाउडर के मिलावट कर शुद्ध सोने के नाम पर नकली माल बेचने का एक बड़ा रैकेट सक्रिय हो गया है l
सोना चांदी क्यों और कितना हुआ सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्तर-पुथल और डॉलर की मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में लगता सुधार होता जा रहा है
कीमतों में बड़ी कमी: पिछली कुछ समय से ऊपरी स्तरों से फिसल कर सोना 1,23,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे आ चुका हैl
चांदी की भी कीमत भी घटी: चांदी कीमत भी गिरकर लगभग 1,48,000 प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार कर रही है l
रेनियम और रुथेनियम का नया खेल
सराफा विशेषज्ञ के अनुसार इस बार मिलावट खोरो ने धोखाधड़ी का बिल्कुल नया तरीका अपनाया है जो सीधे ग्राहक की पॉकेट पर डाका डाल सकता हैl
वजन बढ़ाने का नया तरीका: सोने का वजन भारी करने के लिए इसमें रेनियम, रुथेनियम , इरीडियम हेवी मेटल जैसे पाउडर मिलाया जाता हैl
इसे पकड़ पाना भी मुश्किल: इन धातुओं का घनत्व सोने से बहुत करीब होता है इस वजह से पारंपरिक टचस्टोन, एसिड टेस्ट या पुरानी XRF टेस्टिंग मशीन भी इस मिलावट को आसानी से नहीं पकड़ पाती l
सस्ते माल का लालच: बाजारों में कई जगह असली रेट से 8 से 10% सस्ते दाम पर सोना देने का लालच देकर यह मिलावटी माल खपाया जा रहा हैl
हम ग्राहक कैसे बचे एक्सपर्ट्स की सलाह
HUID कोड जरूर चेक करें: नंबर वाले गहने खरीदे और तुरंत बीआईस केयर (BIS Care)ऐप पर जाकर उसे नंबर को वेरीफाई करेंl
पक्का बिल का आग्रह: बिना जीएसटी इन्वॉयस या कच्चे पर्चे पर सोने ना खरीदे, बिल पर शुद्धता और वजन साफ-साफ लिखा होना l
सस्ते के चक्कर में ना पड़े: अगर कोई छोटा या नया दुकानदार है जो आपको बाजार भाव से सस्ता सोना देने का बोल रहा है तो वह मिलावट का खतरे का संकेत है, भरोसेमंद ज्वैलर से ही ज्वेलरी खरीदें l









