पहली बार आयरिश संसद अध्यक्ष वेरोना मर्फी भारतीय साड़ी पहनकर, साड़ी महोत्सव में हुई शामिल

पहली बार आयरिश संसद अध्यक्ष वेरोना मर्फी भारतीय साड़ी पहनकर, साड़ी महोत्सव में हुई शामिल
Khabar Digital Admin

डबलिन, खबर डिजिटल। महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर डबलिन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित साड़ी महोत्सव में आयरलैंड की संसद की माननीय अध्यक्ष वेरोना मर्फी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यह पहली बार था जब किसी आयरिश संसदीय अध्यक्ष ने भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। वेरोना मर्फी दिसंबर 2024 में आयरलैंड की संसद की अध्यक्ष चुनी गई और वे देश के 103 वर्षों के संसदीय इतिहास में इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं।

आयरलैंड संसद की भारतीय साड़ी में हुई शामिल

कार्यक्रम में मर्फी स्वयं भारतीय साड़ी पहनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भारतीय समुदाय ने इसे भारत के प्रति सद्भावना और सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक माना। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को प्रदर्शित करने हेतु आयोजित किया गया।

भारत के 20 राज्यों की साड़ियों को किया गया प्रदर्शित

आधुनिक और पारंपरिक साड़ियों की मल्टीमीडिया प्रस्तुति, फैशन इनोवेशन और डिजाइन प्रदर्शन, उपयोग की तकनीक, बुनाई, कपड़ा और क्षेत्रीय कहानियों का प्रदर्शन शामिल था। प्रदर्शनी में भारत के 20 राज्यों की साड़ियों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें ग्रामीण, आदिवासी और पारंपरिक शैलियों की झलक भी शामिल थी।

महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रयास

संपूर्ण आयोजन भारतीय राजदूत की पत्नी रीति मिश्र, दूतावास की महिला अधिकारियों और भारतीय प्रवासी समुदाय की महिलाओं द्वारा स्वैच्छिक और निःशुल्क योगदान से आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप, अध्यक्ष मर्फी ने सभी आयोजक महिलाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में आयरिश प्रभावशाली महिलाओं, राजनयिक समुदाय के प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय की प्रमुख महिला हस्तियों ने भाग लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

भोपाल की पॉश गुलमोहर कॉलोनी में बदहाली का कब्जा!   सात पार्कों पर अतिक्रमण, सड़कों पर अवैध कब्जे और घरों में चोरियों से दहशत
मध्यप्रदेश

भोपाल की पॉश गुलमोहर कॉलोनी में बदहाली का कब्जा! सात पार्कों पर अतिक्रमण, सड़कों पर अवैध कब्जे और घरों में चोरियों से दहशत

घंटों मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी! गर्दन, आंखों और दिमाग पर असर, जानिए Text Neck Syndrome के लक्षण
मोबाइल

घंटों मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी! गर्दन, आंखों और दिमाग पर असर, जानिए Text Neck Syndrome के लक्षण

मसूरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में रहवासी
मध्यप्रदेश

मसूरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में रहवासी

लखा पतेरी माइंस में हादसा, पत्थर गिरने से बिहार के मजदूर की मौत।
मध्यप्रदेश

लखा पतेरी माइंस में हादसा, पत्थर गिरने से बिहार के मजदूर की मौत।

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में ये कौनसा एंगल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रसारित, सच आएगा सामने?
मध्यप्रदेश

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में ये कौनसा एंगल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रसारित, सच आएगा सामने?

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल