Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में डबल मर्डर: चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर की मां-बेटे...

अमेठी में डबल मर्डर: चाचा ने परिजनों के साथ मिलकर की मां-बेटे की हत्या, पढ़े पूरी खबर…

अमेठी डबल मर्डर: चाचा ने परिजनों संग की मां-बेटे की हत्या | मुसाफिरखाना हत्या मामला

अमेठी/ खबर डिजिटिल/ उत्तरप्रदेश के अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना अंतर्गत रुदौली पूरे भवन गांव में हुए दोहरे हत्याकांड मच गया। जानकारी के अनुसार, खेत में कीटनाशक डालने के विवाद को लेकर देवर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी परिवार समेत मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामराज उर्फ राजू पासी (36 वर्ष) पुत्र स्वामीनाथ के खेत में तीन दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने कीटनाशक दवा डाल दिया था.रामराज को शक था कि यह काम उसके भतीजे आकाश (20 वर्ष) पुत्र उदयराज ने किया है। इसी रंजिश में सुबह करीब 11 बजे जब आकाश अपनी मां रामा (40 वर्ष) के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी रामराज अपनी पत्नी रामलली, बेटियों निक्का (16), मधु (14) और बेटे चंदबाबू (10) के साथ मौके पर पहुंचा और मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी भेजा। मृतका के भाई जगराम ने आरोप लगाया कि रामराज ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर उसकी बहन और भांजे की हत्या की है।
इस मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट