P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआधार कार्ड बनवाना हुआ आसान, कलेक्टर ने 25 से स्कूलों में कैम्प...

आधार कार्ड बनवाना हुआ आसान, कलेक्टर ने 25 से स्कूलों में कैम्प लगाने के दिए निर्देश

कैंप में 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों का आधार नामांकन किया जाएगा।

झाबुआ, नावेद रजा/ खबर डिजिटल / विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अब मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूलों में आधार नामांकन कैंप लगाने के निर्देश दिये हैं। सरकार के निर्देश पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना झाबुआ जिले के 18 विद्यालयों में 25 अगस्त 2025 से आधार नामांकन के लिए विशेष कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। कैंप में 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों का आधार नामांकन किया जाएगा। यह कार्य अगस्त एवं सितम्बर माह में प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए राज्य शिक्षा केन्द्र से क्रय एवं बीआरसी कार्यालयों में उपलब्ध आधार मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ मामले में कलेक्टर सख्त – शिक्षक निलंबित – Khabar Digital

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में 25 अगस्त 2025 से आधार नामांकन कैम्प कुल 18 विद्यालयों में आयोजित होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से सीएम राइज स्कूल थान्दला, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल काकनवानी, सीएम राइज स्कूल खवासा, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल पिटोल झाबुआ, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल भगोर झाबुआ, पीएम श्री शा. हाई स्कूल रातितलाई, सीएम राइज स्कूल पेटलावद, शा. बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बामनिया, पीएम श्री शा. हायर सेकेंडरी स्कूल झकनावदा, शा. बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पारा रामा, शा. हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट स्कूल कालीदेवी रामा, शा. हाई स्कूल रोटला रामा, शा. हाई स्कूल अगराल मेघनगर, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल मदरानी, सीएम राइज स्कूल मेघनगर, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल कंजावानी राणापुर, शा. हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट राणापुर एवं शा. हायर सेकेंडरी स्कूल मोरडूंडीया शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट