Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीरायबरेली-अमेठी सीमा पर एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिया निकल कर आया बाहर

रायबरेली-अमेठी सीमा पर एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिया निकल कर आया बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 140 किमी दूर, रायबरेली-अमेठी ज़िले के बॉर्डर पर लाइट एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट का अगला पहिया निकल कर बाहर आ गया। घटना चुरई गांव के खेत हुई। गनीमत रही की इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी लगते स्थानीय अधिकारीयों की इसकी सूचना दी। 

दरअसल, एयरक्राफ्ट ट्रेनी पायलट अभय पटेल चला रहा था. ट्रेनी पायलट अभय पटेल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी एयरपोर्ट से सुबह साढ़े दस बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही हवाई अड्डे के पास मोहम्मदपुर चुरई गांव के खेतों में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। लैंडिग के दौरान इसका अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हुआ है। एयरक्राफ्ट का अगला पहिया भी निकल कर बाहर आ गया।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट