बम्हनीडीह नगर पंचायत के पहले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत पांच प्रत्याशी मैदान में हैं. कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल और चरणदास महंत रोड शो करेंगे, जबकि भाजपा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. चुनाव प्रचार के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं.
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द बड़े बदलाव हो सकते हैं. खराब प्रदर्शन और निष्क्रियता को लेकर कई जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट एआईसीसी को भेजी जा रही है. सतना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ने साफ कहा कि फील्ड में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है.