रीवा/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा-मऊगंज में सिंथेटिक ड्रग का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। मऊगंज पुलिस ने बिजौली गांव में छापेमारी कर सिंथेटिक ड्रग...
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित AI-जनरेटेड पोस्टर को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. कांग्रेस ने इसे फर्जी बताते हुए भोपाल पुलिस मुख्यालय में साइबर क्राइम एडीजी से शिकायत की है. पार्टी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. कांग्रेस का आरोप है कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है.
सरकारी तेल कंपनियों ने 7 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और भोपाल समेत कई शहरों में ईंधन के दाम स्थिर हैं. वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, जबकि जयपुर में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें.
मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण रेलवे संचालन प्रभावित हो गया है. कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, रीशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है. इंदौर-दौंड सुपरफास्ट और हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलाई गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जांचने की अपील की है.
जुलाई में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है. झांसी मंडल के झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन डबलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से निरस्त और देरी से चलाई जाएंगी. ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है.