अगर आप जुलाई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. रेलवे ने झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन डबलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इस काम की वजह से ग्वालियर से चलने वाली और इस रूट से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी. वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा और कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा.
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
पूरी तरह निरस्त रहने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 11801 (ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस) : 22 और 23 जुलाई को ग्वालियर से पूरी तरह रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 23 और 24 जुलाई को प्रयागराज से संचालित नहीं होगी.
- गाड़ी संख्या 64601 (मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल) : 21 से 23 जुलाई तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 64602 (कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर) : 21 से 23 जुलाई तक रद्द रहेगी.
आंशिक रूप से संचालित होने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14109 (चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल) : 22 और 23 जुलाई को चित्रकूटधाम तक न जाकर केवल बांदा स्टेशन तक चलेगी और वहीं यात्रा समाप्त करेगी.
- गाड़ी संख्या 14110 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूटधाम) : 22 और 23 जुलाई को यह ट्रेन चित्रकूटधाम की बजाय सिर्फ बांदा स्टेशन तक जाएगी और वहीं से वापस रवाना होगी.
रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 12175 (हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 16 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तक रोकी जाएगी.
- गाड़ी संख्या 11802 (प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 30 मिनट की देरी से चलेगी.
- गाड़ी संख्या 18203 (दुर्ग-कानपुर सेंट्रल) : 13, 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तथा 20 जुलाई को पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 120 मिनट तक प्रभावित रहेगी.
- गाड़ी संख्या 19484 (सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 60 मिनट की देरी से संचालित होगी.
- गाड़ी संख्या 26506 (बनारस-खजुराहो) : 14, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट तक रोकी जाएगी.
- गाड़ी संख्या 12177 (हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस) : 18 जुलाई को झांसी मंडल में 40 मिनट की देरी से चलेगी.
- गाड़ी संख्या 20975 (हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस) : 15 और 22 जुलाई को झांसी मंडल में 15 मिनट तक रोकी जाएगी.
- गाड़ी संख्या 64602 (कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर) : 14, 16, 18 और 20 जुलाई को झांसी मंडल में 70 मिनट तक रेगुलेट रहेगी.
- गाड़ी संख्या 01025 (दादर-बलिया एक्सप्रेस) : 23 जुलाई को झांसी मंडल में सबसे अधिक 180 मिनट यानी 3 घंटे की देरी से चलाई जाएगी.
- यात्रा से पहले जरूर करें यह काम
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय जरूर जांच लें. नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने तक कई ट्रेनों के समय और संचालन में बदलाव रहेगा. सही जानकारी लेकर यात्रा करने से अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सकता है.
