गुजरात के जामनगर में बैंक लॉकर से करीब 39.48 लाख रुपये के सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह रही कि लॉकर में गहने अपनी जगह मौजूद थे, लेकिन जांच करने पर वे नकली निकले. करीब 342.10 ग्राम असली सोने के आभूषणों को कथित तौर पर नकली जेवरों से बदल दिया गया था.
Doctor Strike: जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू...
रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और आदिवासियों पर कथित अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार शाम रीवा में मशाल जुलूस...
मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों के कई मामलों के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. मुरैना के जहरीली शराब कांड में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी. मामले के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन बाद में कुछ अधिकारियों को दोबारा अहम पद और प्रमोशन तक मिला. मंदसौर में भी जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हुई थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर स्थायी और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया. घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है. महिला सोशल मीडिया पर रील देख रही थी, इसी दौरान नेटवर्क बार-बार बंद होने से वह नाराज हो गई और मोबाइल जमीन पर पटक दिया. इसके कुछ देर बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है.
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मंगलवार को रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मैहर और मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. मौसम केंद्र के मुताबिक, 11 सितंबर तक रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश जारी रह सकती है, जबकि 12 सितंबर के बाद नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश फिर बढ़ने के आसार हैं.