दतिया विधानसभा की वरधुवां ग्राम पंचायत में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता का बैनर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है. पोस्टर में पीएम मोदी, प्रदेश नेतृत्व और कई स्थानीय भाजपा नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं, लेकिन पूर्व गृहमंत्री और दतिया के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर और नाम गायब है.
मध्यप्रदेश में लगातार बदलते मौसम और तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. श्योपुर और शिवपुरी में अधिक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. खराब मौसम को देखते हुए मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, भिंड, ग्वालियर और रायसेन में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है.
पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. शुक्रवार को फिरोजपुर से छिंदवाड़ा आने वाली ट्रेन करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची, जबकि छिंदवाड़ा से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन भी तय समय से कई घंटे बाद रवाना हुई. आगरा, ग्वालियर और भोपाल समेत कई स्टेशनों पर ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा. भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचे एक यात्री ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ करीब छह घंटे स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा.
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के चर्चित ‘हनी ट्रैप 2.0’ मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों के राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से जुड़ी...
फेस्टिव सीजन के बीच चीनी की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है. पिछले 15 दिनों में कई बड़े शहरों में चीनी के रिटेल रेट करीब 10 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं और अब ज्यादातर शहरों में इसका भाव 60 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है. थोक बाजार में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी एवं वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद...
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए कई...