खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी एवं वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। जिला भाजपा कार्यालय एवं बायपास स्थित ठाकरे जी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र व प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे का पूरा जीवन अनुशासन, सादगी और अटूट समर्पण की मिसाल रहा। उन्होंने सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए तैयार किया। अपने संगठन कौशल से उन्होंने असंख्य अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनके जीवन से मिले संस्कार और आदर्श कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, कैलाश जैन सोगानी और सुनील उपाध्याय ने ठाकरे के व्यक्तित्व, कृतित्व और संगठनात्मक विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने केवल संगठन नहीं बनाया, बल्कि अनेकों कार्यकर्ताओं का जीवन गढ़ा। वे इस बात की चिंता करते थे कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुसार काम करने का पूरा अवसर मिले। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और अपनापन अद्भुत था।श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा ने किया। इस अवसर पर रामरतन पायल, प्रीति सूरी, सीमा जैन सोगानी, रम्मू साहू, सचिन तिवारी, सपना सरावगी, ऋचा गेलानी, यज्ञदत्त मिश्रा, मृदुल द्विवेदी, पारस जैन, प्रदीप साहू, कौशलेश मिश्रा, रजत जैन, संजू गर्ग, श्रीराम पटेल, आयुष पाण्डे, कौशल दुबे, पार्वती तामिया, अक्षय श्रीवास्तव, सचिन निषाद, आशीष मिश्रा, अतिन अग्रवाल, शिवम मिश्रा, नमन दुबे, नवीन मोटवानी, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के लिए ‘मार्गदर्शक’ थे कुशाभाऊ ठाकरे, सादगी और संगठन कौशल से गढ़ी कार्यकर्ताओं की पीढ़ियां जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया संगठन शिल्पी को नमन, प्रतिमा स्थल और जिला कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा
सम्बंधित ख़बरें
