Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसमर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर...

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक


समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक
कलेक्टर श्री तिवारी ने किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील
कटनी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उपार्जन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पंजीयन व्यवस्था को किसानों की सुविधा के अनुसार सहज और सुगम बनाया गया है।
जिले में 54 पंजीयन केन्द्र
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 54 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं, जहां पंजीयन प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।
नि:शुल्क एवं सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों, सहकारी समितियों एवं एमपी किसान एप पर पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है।
वहीं, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र व निजी साइबर कैफे में 50 रुपये शुल्क लेकर पंजीयन की सुविधा दी गई है।
आवश्यक दस्तावेज़ व पात्रता
पंजीयन के लिए किसान को भूमि संबंधी दस्तावेज़, आधार कार्ड व पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समितियों के माध्यम से होगा, जिनका सत्यापन राजस्व विभाग करेगा।
बैंक खाते में ही मिलेगा भुगतान
समर्थन मूल्य पर खरीदी गई उपज का भुगतान किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। अक्रियाशील, संयुक्त या फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते मान्य नहीं होंगे।
आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य
पंजीयन और उपज विक्रय के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा, जो ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जाएगा।
एसएमएस से मिलेगी सूचना
पूर्व में पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट