Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने शरद पूर्णिमा पावन पर्व पर जबलपुर डी.आर.एम. कमल...

मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने शरद पूर्णिमा पावन पर्व पर जबलपुर डी.आर.एम. कमल कुमार तलरेजा जी का स्वागत करके सम्मानित किया—–

कटनी – समाजसेवी मंजूषा गौतम ने जबलपुर के डीआरएम कमल कुमार तालरेजा जी को किया सम्मानित———
समाजसेवी मंजूषा गौतम —-
जिले की अग्रणी और हमेशा सक्रिय रहने वाले सामाजिक संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर जबलपुर डी .आर .एम. श्री कमल कुमार तलरेजा जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता नगर निगम ब्रांड एंबेसडर मंजूषा गौतम के मार्गदर्शन में और संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी समा्ट गौतम के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे भारत देश में स्वागत और अभिनंदन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और धर्म और संस्कृति साहित्य कलाऔर परंपरा को मुस्कान ड्रीम्स फाऊंडेशन हमेशा से आगे बढ़ाते हुए महत्व दिया है। ऐसे नेक काम हर किसी को करना चाहिए। ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी धर्म संस्कार और परंपरा को अच्छे से सीख और समझ सके क्योंकि बिना धर्म परंपरा और संस्कृति के कभी भी कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता है। समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम के द्वारा जबलपुर डी. एम.आर.श्री महोदय कमल कुमार तलरेजा जी को पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल, एवं पं.राजेन्दृ गौतम के द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। जूनियर विराट गौतम ने डी.आर. एम सर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज सेवी मंजूषा गौतम,पंडित राजेंद्र गौतम,सुधा शर्मा, सम्राट गौतम, दिव्यांश शर्मा विराट गौतम की उपस्थिति रही।जबलपुर डी.आर एम.माननीय श्री कमल कुमार तलरेजा जी ने मुस्कान ड्रीम फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी और कहा कि आप लोग बहुत ही नेक और सराहनीय कार्य करते हैं ।और आगे भी इसी तरह आप लोग सामाजिक कार्य करते रहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट