लखनऊ/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ग का ध्यान रखने का काम कर रहे हैं। इसी तरह उन्होंने सफाईकर्मियों के हित में एक अहम घोषणा की है। सीएम योगी ने वाल्मिकी जयंती के मौके पर वाराणसी के रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के दौरान यह महत्वपूर्ण ऐलान किया, जिससे प्रदेश के सफाईकर्मियों को बड़ी सौगात मिलेगी।
सफाईकर्मियों को सीएम योगी का गिफ्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद सफाईकर्मियों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान मंच के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘अब किसी को भी सफाईकर्मियों का शोषण करने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक सफाईकर्मी के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे 16 से 20 हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी।’
सफाईकर्मियों को मिलेगा उचित वेतन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि अब सफाईकर्मियों के बैंक खातों में हर महीने सीधे 16 हजार से 20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, उन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार करा सकेंगे। सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह महत्वपू्र्ण कदम उठाया गया है।
5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘जो लोग समाज के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए समर्पित हैं, उनके स्वयं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी सरकार को उठानी चाहिए। इसी उद्देश्य से सभी स्वच्छता कर्मियों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।’ साथ ही बोले कि ‘जब प्रदेश के सभी सफाईकर्मियों के घरों में मिठास और खुशियां पहुंचेंगी, तभी दीपावली का असली अर्थ पूरा होगा।’
