कार से शराब की तस्करी — माधव नगर पुलिस की सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई
कटनी। माधव नगर पुलिस ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी कार को पकड़ लिया। MP 21 CB 3022 नंबर की कार से लगभग 8 से 10 पेटी शराब बरामद की गई है।
पुलिस ने मौके से राहुल गुप्ता नामक युवक को हिरासत में लिया है, जो कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही थी।
फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है कि यह शराब कहाँ से लाई गई थी और कहाँ भेजी जानी थी।


