Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजम खान से मिले अखिलेश यादव, कहा - आजम हमारी पार्टी की...

आजम खान से मिले अखिलेश यादव, कहा – आजम हमारी पार्टी की धड़कन

आजम खान से मिले अखिलेश, सियासत का बाजार गर्म

लखनऊ/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से रामपुर पहुंचकर मुलाकात की, इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वो जेल मिलने नहीं जा पाए थे। बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव बोले कि आजम खान उनकी पार्टी की धड़कन हैं, पुराने लोगों की बात ही अलग है।

पार्टी की दरख्त हैं आजम – अखिलेश यादव
रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हमारा साथ हमेशा रहा और हमेशा रहेगा, आजम खां उनकी पार्टी की दरख्त हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अखिलेश यादव और आजम की मुलाकात अब उत्तरप्रदेश की सियासत में एक बार फिर नए समीकरण की तरफ इशारा करते नजर आ रहे हैं।

भाजपा पर अखिलेश यादव का निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि शायद देश के इतिहास में पॉलिटिकल करियर के इतिहास में पता नहीं भारतीय जनता पार्टी कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। आजम खान पर सबसे ज्यादा केस लगे हैं। उनके ऊपर गलत केस लगे, आजम, उनकी पत्नी और पूरे परिवार पर सरकार ने झूठे मुकदमे लगाए हैं। आजम और उनके परिवार जैसी तकलीफ किसी को भी नहीं पहुंचाई गई।

यह मुलाकात सियासत में होगी खास
बता दें कि दोनों के बीच मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बन गई है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों में आई दूरियां कम करने के लिए ये मुलाकात काफी खास होगी। ऐसा इसीलिए भी कहा जा रहा है कि आजम खान ने अपने बयानों से कई बार जाहिर किया है कि मुसीबत के वक्त उनका और उनके परिवार का किसी ने साथ नहीं दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट