P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में कप सीरप से हुई मौत के बाद मेडिकल संचालक अनिश्चितकालीन...

छिंदवाड़ा में कप सीरप से हुई मौत के बाद मेडिकल संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, प्रशासन की जांच पर नाराज

प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राहली के मेडिकल स्टोर संचालकों में आक्रोश

रहली/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में हाल ही में कप सीरप से बच्चों की मौत के बाद सागर जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोरों की जांच और कार्यवाही की जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर राहली के मेडिकल स्टोर संचालकों में आक्रोश है।

मेडिकल संचालकों ने अपने स्टोर बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि प्रशासन अनावश्यक रूप से मेडिकल संचालकों को परेशान कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवा निर्माता नहीं हैं, बल्कि दवा के विक्रेता हैं, इसलिए दवाओं की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार निर्माता होता है।

IAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना… – Khabar Digital

संचालकों ने सागर में सिंघई मेडिकल पर जारी निलंबन आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दवा व्यवसायियों ने 24 घंटे सेवाएं देकर समाज की सेवा की थी, और इस प्रकार का व्यवहार उनके साथ अनुचित है।

मेडिकल संचालकों का कहना है कि यदि प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।

Gold Silver Rate Today: सोना और चांदी के भाव में आई तेजी, करवा चौथ के पहले बड़ी अपडेट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट