Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबर्सी मेले में रात्रिकालीन सफाई और कीटनाशक छिड़काव का विशेष प्रयास

बर्सी मेले में रात्रिकालीन सफाई और कीटनाशक छिड़काव का विशेष प्रयास


कटनी: माधव नगर में बाबा माधव शाह बर्सी मेले के दो दिवसीय आयोजन को देखते हुए नगर निगम ने रात्रिकालीन सफाई और कीटनाशक छिड़काव के लिए विशेष दल तैनात किया।
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने 10 कर्मचारियों का दल गठित किया। प्रभारी वार्ड दरोगा विनय अर्खेल और सहयोगी रवि छोटेलाल ने कार्यक्रम स्थल के आस-पास सफाई, चूना छिड़काव और कीटनाशक कार्यवाही का नेतृत्व किया। हांका दल कर्मचारियों को आवारा मवेशियों पर नियंत्रण हेतु सक्रिय रखा गया।
शहर की सफाई व्यवस्था में विशेष फोकस
कटनी: नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निरंतर प्रयास जारी हैं। आयुक्त के निर्देशन में मुख्य मार्गों, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने बताया कि पन्ना मोड़, इंदिरा नगर चौराहा, गल्ला मंडी रोड, बस स्टैंड, गोल बाजार सहित कई स्थलों पर सफाई और खरपतवार हटाने का कार्य किया गया।
साथ ही, फारेस्टर वार्ड, रामायण समाज अखाड़ा, पूर्व महापौर गली और निषाद चौराहा से शंभू टॉकीज तक नालियों की सफाई कर अपशिष्ट उठाव कार्य किया गया।
नगरवासियों से अपील की गई है कि वे घर का कचरा डस्टबिन में डालें और नगर की स्वच्छता में सहयोग करें।
संबल योजना से आर्थिक सहारा: उमेश ने जताया आभार
कटनी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निवासी 54 वर्षीय श्री उमेश कुमार सोनी को श्रम विभाग की संबल योजना के तहत 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिली।
उमेश ने बताया कि उनकी पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के बाद परिवार का भरण-पोषण चुनौतीपूर्ण था। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से प्रकरण तैयार कर स्वीकृति मिली और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राशि उनके खाते में जमा की गई।
उमेश ने कहा, “इस योजना से मेरे परिवार को आर्थिक सहारा मिला है। अब मैं बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से जारी रख सकूंगा।”
पीएम स्वनिधि योजना पुनः प्रारंभ: रेहड़ी-पटरी संचालकों को लाभ
कटनी: रेहड़ी संचालकों को आसान ऋण सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है।
अब प्रारंभिक ऋण ₹15 हजार, अगली किश्त ₹25 हजार और समय पर चुकाने पर ₹50 हजार तक की राशि मिल सकेगी। बैंकों द्वारा समय पर किश्त चुकाने वाले हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
आवेदन ऑनलाइन या नगर निगम कार्यालय कक्ष-63 में जमा किया जा सकता है। यह योजना छोटे व्यवसायियों को पुनः व्यवसाय स्थापित करने में मदद करने के लिए वर्ष 2021-22 में शुरू की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट