मथुरा/खबर डिजिटल/ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था, उन्होंने पदयात्रा भी बंद कर दी थी, लेकिन अब उनकी तबियत में काफी सुधार हुआ है। वो एक बार फिर से सत्संग कर रहे हैं, इसी बीच बुधवार को रमणरेती आश्रम के संत गुरु शरणानंद महाराज केली कुंज आश्रम पहुंचे, उन्हें प्रेमानंद महाराज ने अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें दंडवत प्रणाम किया। जिसके बाद शरणानंद महाराज ने भी उन्हें गले लगाकर दुलार दिखाया।
संतों के मिलन की भावुक बेला
संत प्रेमानंद महाराज और गुरु शरणानंद महाराज एक दूसर से भेंट के दौरान बेहद भावुक नजर आए। संत प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर गुरु शरणानंद महाराज ने कामना की। वहीं प्रेमानंद महाराज फिर से एकांत वार्ता और भजन पूजन करने लगे हैं। गुरु शरणानंद महाराज ने प्रेमानंद महाराज को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया और कहा कि आप स्वस्थ रहें और भक्तों पर कृपा करते रहें। साथ ही बोले कि आपके प्रवचन से युवाओं में सनातन धर्म के प्रति जागृति उत्पन्न हुई है, आप इसी तरह दीर्घायु तक स्वस्थ रहें।
संत प्रेमानंद महाराज की होती है डायलिसिस
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब होने के कारण सप्ताह में डायलिसिस कराई जाती है। 2006 में पेट की बीमारी होने के कारण उनकी किडनी खराब हो गई थी। वृंदावन के श्री कृष्णा सोसाइटी अपार्टमेंट में दो फ्लैट हैं. इन्हीं फ्लैट में प्रेमानंद महाराज का इलाज किया जाता है। बीते शुक्रवार से स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने से उन्होंने पदयात्रा रोक दी थी, जिसके कारण उनके भक्तों में निराशा फैल गई थी, लेकिन वो अब स्वस्थ हैं।
