Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीराज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के कटनी दौरे हेतु अधिकारियों की ड्यूटी...

राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के कटनी दौरे हेतु अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित


राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के कटनी दौरे हेतु अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित


कटनी / राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के 11 अक्टूबर को कटनी आगमन एवं 12 अक्टूबर को स्लीमनाबाद के हरदुआ भ्रमण के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों को उनके कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को कार्यक्रम स्थल और ग्राम हरदुआ स्थित पीएम आवास निरीक्षण स्थल की संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर बांस-बल्लियों की व्यवस्था देखेंगे। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, पेयजल, साफ-सफाई और चलित शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा, कारकेड वाहन, बुलेटप्रूफ वाहन, कार्यक्रम के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी होंगे। लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती शारदा सिंह मंच, पंडाल, प्रतीक्षालय, शौचालय और सड़कों की मरम्मत की व्यवस्था का कार्य देखेंगी।
कार्यक्रम स्थल पर मंच और अतिथियों की बैठक व्यवस्था संयुक्त कलेक्टर श्री जीतेन्द्र कुमार पटेल और नायब तहसीलदार मुड़वारा अवंतिका तिवारी संभालेंगे। डिप्टी कलेक्टर विंकी उइके एवं तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी हेलीपैड पर ज्ञापन एकत्रित करेंगे और संभावित वर्षा के दृष्टिगत वीआईपी अतिथियों हेतु रैनकोट एवं छाते की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा एवं नायब तहसीलदार बहोरीबंद आकाशदीप नामदेव राज्यपाल के संपूर्ण भ्रमण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय करेंगे। उपसंचालक कृषि रामनाथ पटेल एवं परियोजना अधिकारी एनआरएलएम शबाना बानो कार्यक्रम स्थल पर विभागीय शिविर और प्रदर्शनी की व्यवस्था का कार्य देखेंगे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया, जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार और तहसीलदार स्लीमनाबाद सारिका रावत पंडाल में बैठक व्यवस्था, आवेदन पत्र संग्रह, पार्किंग स्थल पर क्रेन व्यवस्था, अधिकारी-कर्मचारियों के पास और ग्राम हरदुआ में ड्यूटी की समन्वय करेंगे।
जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक देवेन्द्र तिवारी और सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील वीआईपी अतिथियों के स्वल्पाहार, भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करेंगे। आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और हेल्थ कैंप की जिम्मेदारी सिविल सर्जन यशवंत वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह को दी गई है।
अतिरिक्त रूप से आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम वीआईपी और क्रू मेंबर के सत्कार की व्यवस्था करेंगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी और ओमप्रकाश साहू वीआईपी और क्रू मेंबर के भोजन एवं स्वल्पाहार के नमूनों का परीक्षण करेंगे। विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री डी.एन. चौकीकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम के लिए डीसीसी कंट्रोल रूम का संचालन जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा करेंगे।

मद्य निषेध सप्ताह का समापन शासकीय तिलक महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ
कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को ‘मद्य निषेध सप्ताह’ के समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. माधुरी गर्ग और डॉ. रूकमणि प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकाश तिवारी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समाज को जागरूक किया। नाटक में दिखाया गया कि नशा न केवल परिवार और समाज को प्रभावित करता है, बल्कि धीरे-धीरे राष्ट्र को भी कमजोर करता है। इसके अतिरिक्त, आकांक्षा पांडे ने नशा उन्मूलन से संबंधित प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बाजपेई ने कहा कि नशा परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है और समाज को विभाजित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए इसे समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावशाली माध्यम बताया।
कार्यक्रम में डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. शैलजा कटारे, डॉ. रितु त्रिपाठी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. सरदार दिवाकर और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट