P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशथांदला में स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़जी की जयंती

थांदला में स्वर्णकार समाज ने धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़जी की जयंती

तीन राज्यों से पहुँचे समाजजन

थांदला/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थांदला स्वर्णकार समाज की भव्य तैयारी के साथ नगर के स्वर्णकार समाज ने मनाया अपने पितृ पुरूष अजमीढ़जी का जन्मोत्सव । धूमधाम से गाजे बाजो के साथ सम्पूर्ण थांदला स्वर्णकार समाज व अन्य जिला प्रदेश गुजरात राजस्थान से आकर स्वर्णपुरम नरनारायण मंदिर शांति धाम पर एकत्रित हुआ । जहाँ से शाम को शोभायात्रा यात्रा नगर के प्रमुख से गुजरकर समापन हुआ ।स्वर्णकार समाज के पितृ पुरूष भगवान राम के मित्र चंद्रवंशी महाराजा अजमीढ़जी की जन्मजयंती धूमधाम से थांदला में बड़ी संख्या में नगर जिले व दो राज्य गुजरात व राजस्थान से उपस्थित स्वर्णकार समाज ने थांदला स्वर्णपुरम नरनारायण मंदिर शांतिधाम से शोभायात्रा आरम्भ की जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजर कर आरम्भ स्थल पर समापन हुआ । सबसे आगे बेंड ढोल पुरूष युवा व अंत मे बग्गी में महंत सुखराम दासजी महाराजा अजमीढ़जी की तस्वीर को लेकर विराजीत रहे। जहाँ उनका भी स्वागत किया गया । शोभायात्रा स्वर्णकार समाज व अन्य समाज ने का 4 जगह सम्मान व स्वागत किया गया । युवाओं महिलाओं व युवतियों ने भजन पर गरबा रास किया । समाज जन ने महाराजा अजमीढ़जी की जयकारे के नारे लगाए । महाराजा अजमीढ़जी की महाआरती कर समाज के लोगो ने प्रतिनिधि ने अजमीढ़जी जी पर समाज को बताया । थांदला स्वर्णकार नगर अध्यक्ष नटवरलाल सोनी ने थांदला व बाहर से पधारे स्वजातीय बंधुओ का स्वागत किया । स्वर्णकार जिला सरक्षक विस्वास सोनी ने महाराजा अजमीढ़जी की वंशावली व अपने समाज पर गर्व करना बताया । जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी ने महाराजा अजमीढ़जी पर समाज को कहा कि हमारी संतानों व युवाओं को हमारे पितृ पुरूष महाराज अजमीढ़जी को जानना चाहिए ताकि स्वर्णकार होना हमारे लिए कितना गोरव है । व उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने धर्मशाला व मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक योगदान देने की घोषणा की गई । समाज के युवा चंचल सोनी, बबलू सोनी, सुनील सोनी, अनोखी सोनी,आशीष सोनी,मनोज सोनी व मातृ शक्ति भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी सीमा सोनी हंसा सोनी अनुराधा सोनी चित्रलेखा सोनी ललिता सोनी आदि अन्य युवाओं ने कार्यक्रम में भरपूर भागीदारी की । जिले के राणापुर से वरिष्ठ बिहारीलाल, समाज अध्यक्ष हसमुखलाल सोनी, समाज युवा जिलाध्यक्ष नीलेश सोनी बिहारी सोनी, लक्ष्मी कांत सोनी, ,प्रदीप सोनी,कमलेश सोनी,किशन सोनी,पारा से शुभम सोनी,राज सोनी,मेघनगर से समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, नीलेश सोनी अल्पेश सोनी,मुकेश सोनी,पेटलावद से राजकुमार, कुणाल सोनी मुकेश सोनी खवासा से हर्षित सोनी । आदि अन्य स्थानों से उपस्थिति रही ।युवा राजीव सोनी ने उपस्थित सभी का आभार माना ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट