P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीराज्यपाल मंगुभाई पटेल 11 अक्टूबर को कटनी आएंगे, दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 11 अक्टूबर को कटनी आएंगे, दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम तय

कटनी – मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आगामी शनिवार 11 अक्टूबर और रविवार 12 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर कटनी आएंगे।

कार्यक्रम अनुसार, राज्यपाल 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे मैहर से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 12 अक्टूबर को राज्यपाल सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम हरदुआ के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम हरदुआ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे कार द्वारा वापस झिंझरी पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां भोजन एवं अल्प विश्राम के पश्चात दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट