P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमप्र में गिरा रात का तापमान, अबकी बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मप्र में गिरा रात का तापमान, अबकी बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Madhya Pradesh temperature drop - अबकी बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ रात के तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। बुधवार की रात 8 बजे का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जोकि मंगलवार को करीब 30 डिग्री के आसपास था। इसी तरह लगातार ठंड ने अपनी आहट दे दी है। इस दौरान दो दिनों से रात में हल्की ठंड का एहसास है।

तापमान में हुई गिरावट
शरद पूर्णिमा के साथ शीत ऋतु की शुरुआत हो गई है। लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनते देखा जा सकता है। मंगलवार की रात को तापमान 2 डिग्री कम होकर 17.6 डिग्री पर पहुंच गया था। हल्की हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान का असर दिया। इस बार एकदम तापमान से गिरावट दर्ज की गई, जोकि आने वक्त में और भी गिर सकता है।

आसमान पूरी तरह से रहा साफ
गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा। लेकिन दिन में धूप पूरी तरह अपने शबाब पर नजर आई। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद शाम होते ही हल्की ठंड का अहसास होने लगे हैं। हालांकि आने वाले वक्त में ठंड को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ आए तो बादल, हल्की बारिश, दिन के तापमान में कुछ इजाफा और उमस भी महसूस हो सकती है।

2 से 3 दिन में मानसून की विदाई
मौसम विभाग ने 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई की जानकारी दी है। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट