Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही में 20 लाख की चोरी — दहशत का माहौल

बरही में 20 लाख की चोरी — दहशत का माहौल


कटनी – जिले के बरही में उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े डॉ. श्यामा प्रसाद संगठन की अध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी के घर में लाखों की चोरी की वारदात हो गई। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 लाख रुपए के कीमती गहने और नकदी चोर उड़ा ले गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

5 लाख 80 हजार नकद समेत लाखों के जेवर पार
चोरों ने अलमारी के तीन खंडों में से सिर्फ गहनों वाले खंड का लॉक तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने तथा 5 लाख 80 हजार रुपए नकद ले उड़े।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी गए सामान में तीन सोने के हार, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र सहित चांदी के कई आभूषण शामिल हैं।

कटनी से पहुंची डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम सक्रिय
वारदात की सूचना मिलते ही एसडीओपी विजयराघवगढ़ समेत पुलिस का पूरा अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। कटनी से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटाने में लगी है।

एफआईआर में मात्र 92 हजार का जिक्र
फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट (एफआईआर) में केवल 92 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी का उल्लेख किया गया है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस को एक विस्तृत सूची सौंपी है, जिसमें लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात दर्ज हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट