रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी और दो बच्चों के बावजूद खुद को अविवाहित बताने वाले युवक ने प्रेमिका को झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि शादी का वादा भी किया। जब युवती को उसकी शादीशुदा ज़िंदगी का सच पता चला, तो उसने अमहिया थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। अमहिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि युवक पर धारा 376 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुख्य बिन्दु –
- पत्नी और प्रेमिका को युवक ने दिया झांसा।
- शादीशुदा युवक ने प्रेमिका को दिया झांसा
- अविवाहित बताकर बनाए संबंध
- भेद खुलने पर युवती पहुंची थाने
- अमहिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
- धारा 376 में मामला दर्ज, जांच जारी
जीरो से 2 साल तक सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध, एडवाइजरी जारी – Khabar Digital


