P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपिपरौध से निवार पहाड़ी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से सड़क तबाह, कटनी...

पिपरौध से निवार पहाड़ी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से सड़क तबाह, कटनी प्रशासन की सख्ती नदारद

कटनी/ दीपक गुप्ता/ खबर डिजिटल/ पिपरौध से निवार पहाड़ी होकर जाने वाला मुख्य मार्ग इस समय बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। रोजाना गुजरने वाले ओवरलोड रेत, मुरुम और पत्थर से भरे ट्रक सड़क को बुरी तरह से तोड़ चुके हैं। जगह-जगह बने गड्ढों और खच्चों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत
ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। “हम रोज इसी मार्ग से स्कूल और खेतों तक जाते हैं। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि कई बार गिरने की नौबत आ जाती है,” ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही।

Karwa Chauth love Quotes: प्रेमी-प्रेमिका मैसेज से कहें अपने दिल की बात, की दिल गुदगुदाये – Khabar Digital

प्रशासन की सफाई
इस मामले में कटनी क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है, और परिवहन विभाग को भी सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कुछ ट्रकों को पकड़ा भी गया है, आगे कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”

ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ स्थायी रूप से नाकेबंदी कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

MP Weather Update: गिरने लगा तापमान, बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, जानिए मौसम का हाल… – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट