Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीराज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज — अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल...

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज — अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज — अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कटनी – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित जिले के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम हरदुआ एवं स्लीमनाबाद स्थित संभावित कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंच स्थल, आमजन की बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, मार्ग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आयोजन को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तपस्या सिंह परिहार, तहसीलदार स्लीमनाबाद सरिता रावत, तथा पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट