खबर डिजिटल। Aaj Ka Rashifal:11 अक्टूबर 2025, दिन शनिवार कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। शाम 4:44 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 2:07 बजे तक व्यतिपात योग और 3:20 बजे तक अमृत सिद्धि योग तथा रोहिणी नक्षत्र का संयोग शुभ फल दे सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव ला रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, शुभ रंग और आपका लकी नंबर, साथ ही यह भी जानें आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना है सावधान…
मेष राशि (Aries) – आज का दिन शुभ है। ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में सहभाग से आत्मसंतोष मिलेगा। संतान से मन की बातें साझा होंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया कर्मियों के लिए सुनहरा मौका। शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 6
वृषभ राशि (Taurus) – विदेशी कंपनी से जुड़ाव या नई साझेदारी का योग। सामाजिक कार्यों में सहयोग से सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक मेलजोल के अवसर। रिश्तों में मजबूती। अनावश्यक विवादों से दूरी रखें। शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7
मिथुन राशि (Gemini) – रचनात्मक क्षमता से लाभ मिलेगा। नए काम के लिए वरिष्ठों से सलाह लें। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी का योग। आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति संभव। शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 6
MP Weather Update: गिरने लगा तापमान, बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, जानिए मौसम का हाल… – Khabar Digital
कर्क राशि (Cancer) – दिन मिश्रित फल वाला। मेहमानों के आगमन से व्यस्तता। दांपत्य में हल्की अनबन संभव, संवाद से स्थिति संभल जाएगी। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद लाभकारी। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo) – ऑफिस में विवाद की स्थिति टालें। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। जरूरतमंद की मदद कर खुशियां मिलेंगी। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8
कन्या राशि (Virgo) – नौकरी और करियर में प्रगति का समय। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra) – बिना मांगे सलाह देने से बचें। बड़ा निवेश टालना बेहतर। दोस्तों की सलाह से लाभ होगा। घर में शुभ समाचार आने की संभावना। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025: 27 देशों के ट्रैवल एक्सपर्ट-टूर ऑपरेटर्स लेंगे हिस्सा – Khabar Digital
वृश्चिक राशि (Scorpio) – रुके हुए कार्य बनेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर में तरक्की व प्रमोशन के संकेत। विश्वास करते समय सतर्क रहें। शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius) – उमंग और आत्मविश्वास से भरा दिन। खास लोगों से मुलाकात का योग। आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी। अधूरे काम पूरे करें। शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn) – सरकारी और कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक स्वास्थ्य में सुधार। घूमने-फिरने की योजना सफल होगी। शुभ रंग: समुद्री हर (Sea Green) | शुभ अंक: 2
कुंभ राशि (Aquarius) – सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पसंदीदा विषयों में एडमिशन मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
मीन राशि (Pisces) – नई नौकरी या करियर अवसर के संकेत। बॉस की प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ का अवसर। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 8


